इसका इस्तेमाल मानवयुक्त अंतरिक्षयान शेंझू-11 की समुद्री निगरानी में किया जाएगा।
स्पेस ट्रैकिंग शिप एंटीना और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सुसज्जित होते हैं।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, चीन द्वारा निर्मित यह पोत देश की अंतरिक्ष निगरानी तकनीक के लिए एक नया आयाम साबित होगा।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जहाज का निर्माण चीन की जियांगनान शिपयार्ड कंपनी ने 10 अक्टूबर 2014 से शुरू किया था। 220 मीटर लंबा और 40 मीटर ऊंचा यह जहाज 25,000 टन माल ढो सकता है।
बयान के मुताबिक, मजबूत तूफान को झेलने में सक्षम यह जहाज 100 दिनों तक माल की आपूर्ति कर सकता है।
dharmpath.com dharmpath