लॉस एंजेलिस, 12 जुलाई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार कैटलिन जेनर अपने पोते के लिए उत्साहित हैं।
उनके बेटे बर्ट जेनर ने वेलेरी पीटालो के साथ अपने पहले बेटे का स्वागत किया है।
बेटे का नाम उन्होंने बोधि बर्टन रखा है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, कैटलिन ने इंस्टाग्राम पर बेटे बर्ट और पोते बोधि के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
कैटलिन ने तस्वीर के साथ लिखा, “बर्ट और वेलेरी के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने पहले बच्चे का नाम बोधि रखा है। जेनर का पहला बेटा।”
बर्ट अपने बेटे के लिए बेहद खुश हैं लेकिन उन्होंने नवजात बच्चे की तस्वीर ऑनलाइन न जारी करने का वादा किया था।
तस्वीर के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पिछले कुछ दिनों से बेहद खुश हूं। मैंने बच्चे की तस्वीर न दिखाई देने का वादा किया है।”
कैटलिन इस साल के मध्य नानी भी बनने वाली हैं क्योंकि उनकी बेटी कैसेंड्रा तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
dharmpath.com dharmpath