रियो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए भारत की महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है।

मंगलवार को दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई।

इस घोषणा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि टीम की कमान अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी रितु रानी को नहीं सौंपी गई और न ही वह टीम में शामिल हैं।

रितु रानी के स्थान पर सुशीला चानू को टीम की कमान सौपीं गई है।

भारतीय महिला हॉकी टीम 36 साल बाद ओलम्पिक खेलों में कदम रखेगी।

रियो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में सुशीला चानू (कप्तान), दीपिका (उपकप्तान), नवजोत कौर, दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, मोनिका, अनुराधा देवी, सविता (गोलकीपर), पूनम रानी, वंदना कटारिया, नमिता टोप्पो, रेणुका यादव, सुनीता लाकड़ा, रानीस प्रीती दुबे, लिलिमा मिंज, हनिआलुम लाल राउत फेली, रजनी एतिमार्पु।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493