चीन ‘न्यू एनर्जी’ वाहनों पर सब्सिडी जांच में सख्ती लाएगा

वित्त मंत्री लो जिवेई ने शनिवार को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि पहले बाजारों के विकास के लिए सब्सिडी दी गई थी, लेकिन कंपनियां इस पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो जाती हैं और नीतियों को ध्यान में रखकर ही डिजाइन करने लगती हैं, जिससे नई प्रौद्योगिकी कम सामने आ पाती हैं।

चीन के वित्त मंत्रालय ने पिछले साल मई में कहा था कि सब्सिडी में 2016 के स्तर के मुकाबले 2017 और 2018 के बीच 20 प्रतिशत और 2019 से 2020 के दौरान 40 प्रतिशत तक कटौती करने की योजना है।

वित्त मंत्रालय सब्सिडी के इस्तेमाल पर एक विशेष जांच करने की योजना बना रहा है और सब्सिडी से संबंधित धोखाधड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है।

‘न्यू एनर्जी’ वाहनों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। सरकार इन वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है और 2015 में इन वाहनों की बिक्री साल-दर-साल आधार पर तीन गुना बढ़कर 3,31,100 हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493