चीन राष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन के प्रमुख ली जिन्जाओ ने टूरिज्म फॉर डेवलपमेंट के प्रथम विश्व सम्मेलन के दौरान कहा कि चीन ने इस क्षेत्र में पिछले वर्ष 1,000 अरब युआन से भी अधिक निवेश किया था। इसमें सालाना आधार पर 42 प्रतिशत वृद्धि की गई है।
ली ने कहा कि इस क्षेत्र का पिछले साल देश की जीडीपी में 10.8 प्रतिशत का योगदान रहा है और इससे 10.2 प्रतिशत नए रोजगारों का सृजन हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि अगले पांच वर्षो में विदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या 60 करोड़ से पार हो जाएगी।
dharmpath.com dharmpath