मेडिकल स्कूल द्वारा कुत्तों के साथ दुर्व्यवहार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में जारी होने के बाद देशभर के पशु प्रेमियों ने विरोध जताया था।
एक अज्ञात इंटरनेट उपयोगकर्ता द्वारा सोशल नेटवर्किं ग साइट पर साझा किए गए वीडियो में इस मेडिकल स्कूल में कुत्तों के साथ दुर्व्यवहार को दिखाया गया है। इस वीडियो में इन कुत्तों के मुंह चिकित्सा प्रणाली में इस्तेमाल तौलियों से बंधे हुए हैं और उनके चारों ओर चिकित्सकीय सामान बिखरे हुए हैं। इनमें से दो कुत्तों के मुंह से खून भी बह रहा है।
चीन के टेलीविजन चैनल ‘चाइना सेंट्रल’ पर इस वीडियो के प्रसारण के बाद हजारों की संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जताया।
चीन की अग्रणी सोशल नेटवर्किं ग साइट वीबो पर एक शख्स ने कहा, “मेडिकल स्कूल के छात्र और शिक्षक जानवरों के प्रति इतने निर्दयी कैसे हो सकते हैं।” कॉलेज ने रविवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान जारी कर जानवरों पर निर्दयता की बात स्वीकार की है, लेकिन साथ में यह भी कहा है कि कुत्तों पर उनके प्रयोग तय मानकों के तहत किए गए हैं।
स्कूल की प्रवक्ता शियोंग डोंगमे ने सोमवार को कहा कि जानवारों पर किए जाने वाले सभी प्रयोगों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath