पूर्वोतर के विद्रोही समूहों पर सरकार की नजर

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोतर में फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे कुछ विद्रोही समूहों पर सरकार नजदीकी नजर रखे हुए है।

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोतर में फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे कुछ विद्रोही समूहों पर सरकार नजदीकी नजर रखे हुए है।

रिजिजू ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, “इस आशय की रपट है कि पूर्वोत्तर में कुछ विद्रोही संगठन फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समूहों की गतिविधियों पर करीबी निगाह रखी जा रही है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ पड़ोसी देशों से बात की है। इन देशों में भारतीय विद्रोही संगठन अपने छिपने के ठिकाने या अस्थाई ठिकाने बनाने की फिराक में हैं।

रिजिजू ने कहा, “इन देशों ने सरकार को आश्वस्त किया है कि वे अपनी धरती पर भारत विरोधी गतिविधि नहीं होने देंगे।”

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों द्वारा विद्रोहियों के खिलाफ उठाए गए कदमों में साथ दे रही है। इनमें अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान और पुलिस बल को मजबूत बनाने के लिए वित्तीय सहयोग देना शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493