चीन पहला क्वांटम संचार उपग्रह जुलाई में लांच करेगा

यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ चाइना के प्रोफेसर पैन जियावेई ने कहा कि यह उपग्रह के माध्यम से दुनियाभर में पहला क्वांटम संचार होगा।

सीएएस परियोजना में उपग्रह का प्रक्षेपण और क्वांटम संचार के लिए चार जमीनी केंद्रों तथा एक अंतरिक्ष क्वांटम टेलीपोर्टेशन स्टेशन का निर्माण शामिल है। इसके पूरा होने के बाद उपग्रह दो जमीन केंद्रों के साथ क्वांटम ऑप्टिकल लिंक स्थापित करने में सक्षम हो जाएगा।

इस क्वांटम संचार उपग्रह के विकास और निर्माण में चीनी वैज्ञानिकों को पांच साल लगे। सीएएस के अनुसार इस उपग्रह को जून में जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र ले जाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493