चीन, पाकिस्तान का संयुक्त सैन्याभ्यास

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन और पाकिस्तान शनिवार से पाकिस्तान में संयुक्त वायुसेना अभ्यास कर रहे हैं।

चीन की सेना के प्रवक्ता शेन जिन्के ने शनिवार को कहा, “दोनों देशों के बीच इस तरह का पांचवां सैन्याभ्यास शाहीन (ईगल)-5 नौ अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा।”

‘शाहीन-4’ का आयोजन पिछले साल चीन में हुआ था। इसमें लड़ाकू विमान, लड़ाकू बमवर्षक और वायुजनति पूर्व चेतावनी एवं नियंत्रण (एईडब्ल्यूएंडसी) विमान शामिल हुए थे।

शेन के मुताबिक, हाल के दिनों में चीन और पाकिस्तान की वायुसेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यासों से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग प्रभावी रूप से प्रगाढ़ हुआ है।

उन्होंने कहा कि चीनी वायुसेना बाकी विश्व के साथ भी आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने की इच्छुक है। इसके साथ ही वह मौजूदा चुनौतियों और संकटों का सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलकर काम करना चाहती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493