लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि मोदी पांच साल का लेखा-जोखा देने के बजाय चीन-पाकिस्तान की बात करके जवाबदेही से बचना चाह रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथनी व करनी आम जनता की सोच, समझ व मांग से कतई भिन्न होने का ही परिणाम है कि मोदी पांच वर्षों का लेखा-जोखा देने का वादा निभाने के बजाए केवल बंदूक-तोप, गोली-गोला, चीन-पाकिस्तान आदि करके अपनी जवाबदेही से भागने का प्रयास कर रहे हैं। अत: ‘नो मोर मोदी सरकार’ का शोर है।”
उन्होंने कहा कि राजनीतिक, जातिवादी, सांप्रदायिक द्वेष व कट्टरता आदि वर्तमान भाजपा सरकार में काफी ज्यादा बढ़ी है, जिससे आम जनता का जीवन काफी त्रस्त है जो अति दुखद व निन्दनीय है। ऐसे में देश के नामी लोगों द्वारा जनता से द्वेषपूर्ण भाषणों के तत्वों को चुनाव में हराने की अपील बहुत सार्थक व महžवपूर्ण है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी रैलियों में विपक्ष द्वारा एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर लगातार हमलावर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath