चीन-पाकिस्तान गलियारे की सुरक्षा में विशेष सुरक्षा बल मुस्तैद

बीजिंग, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर चीनी लोगों और उद्यमों की सुरक्षा के लिए लगभग 10,000 सैन्यबलों के साथ एक विशेष सुरक्षा बल का गठन करने जा रहा है।

‘चाइना डेली’ की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के राजनयिक सैयद तारीक फतेही ने बुधवार को इस विशेष बल के गठन का ऐलान किया।

चीन में 200 से अधिक परियोजनाओं में शामिल चीनी लोगों की बढ़ रही संख्या की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।

फतेही ने कहा, “हमने उच्च प्रशिक्षित सैनिकों के विशेष बल के गठन का फैसला किया है, जिनके पास विशेष उपकरण होंगे।”

उन्होंने कहा, “इस विशेष बल का काम पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों और वहां स्थापित चीनी कंपनियों और उद्योगों को आवश्यक सुरक्षा प्रदान कराना है।”

उन्होंने बताया कि यह फैसला पाकिस्तान सरकार की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493