कंपनी सूत्रों के अनुसार, तिआनजिन कैनसिनो बायोटेक्नोलॉजी इंक. ने टीका तैयार करने के लिए तिआनजिन इकनोमिक एंड टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट एरिया में एक औद्योगिक केंद्र की नींव रखनी शुरू कर दी है।
इस पर दो अरब युआन (करीब 31.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की लागत आई है और इसका निर्माण सितंबर 2018 तक पूरा होगा।
औद्योगिक केंद्र में निमोनिया, दिमागी बुखार, तपेदिक व अन्य बीमारियों के टीके भी तैयार किए जाएंगे। वार्षिक उत्पादन करीब 20 करोड़ टीकों का है।
सियरा लियोन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इबोला रोधी टीकों को ‘चिकित्सकीय दृष्टि से सुरक्षित’ बताया है।
गौरतलब है कि इबोला पीड़ित अफ्रीका के तीन देशों (सियरा लियोन, लाइबेरिया और गिनी) में सियरा लियोन में सबसे अधिक मामले सामने आए थे।
इबोला वायरस के बेकाबू होने के बाद से अब तक चीन प्रभावित देशों को 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद और 500 चिकित्साकर्मी व विशेषज्ञ उपलब्ध करा चुका है।
dharmpath.com dharmpath