बेटा मेरी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ चीज : कैरी

लॉस एंजेलिस, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। संगीत स्टार कैरी अंडरवुड कहती हैं कि उनका बेटा यशायाह उनकी जिंदगी की ‘सर्वश्रेष्ठ चीज’ है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कैरी (32) को अपने हॉकी स्टार पति माइक फिशर से बेटा यशायाह है। वह फरवरी में पैदा हुआ और दोनों माता-पिता अपने नन्हें ‘चैंपियन’ पर पूरी तरह फिदा हैं।

कैरी ने कहा, “मैं यशायाह से बराबर कहती रहती हूं कि वह मेरी और माइक की जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ चीज है। यशायाह बेफिक्र व प्यारा बच्चा है। बिल्कुल उसकी मुस्कान की तरह। वह सिर्फ भूखा होने पर और सोने के लिए रोता है। उसके दांत आ रहे हैं। वह एकदम चैंपियन है। वह बस एक मासूम सा प्यारा बच्चा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493