चीन बना कंबोडिया का सबसे बड़ा पर्यटक स्रोत

कंबोडिया के सियाम रीप प्रांत में पर्यटन विभाग के प्रमुख नगोव सेंगकाक ने कहा कि इस साल की पहली छमाही में 1,90,000 से ज्यादा चीनी पर्यटक अंगकोर आर्कियोलॉजिक पार्क घूमने पहुंचे, जो यहां पहुंचने वाले 10.8 लाख विदेशी पर्यटकों का 18 फीसदी है।

एकेपी के अनुसार, सेंगकाक ने बताया, “वर्ष 2014 की पहली छमाही में चीन अंगकोर पहुंचने वाले पर्यटकों के मामले में दूसरे स्थान पर था, जबकि पहला स्थान दक्षिण कोरिया का था। लेकिन इस साल चीन, दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गया है।” अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर चीनी पर्यटक यहां दो रात/तीन दिनों तक रुकते हैं।

यूनेस्को ने अपनी विश्व विरासत सूची में अंगकोर आर्कियोलॉजिकल पार्क को 1992 में शामिल किया था। यह कंबोडिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह स्थान राजधानी नोम पेन्ह से 315 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में सियाम रीप प्रांत में स्थित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493