दिल्ली में बादल छाए

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार को मुख्यत: बादल छाए रहेंगे। दिन में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।”

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह 9 बजे वातावरण में 66 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493