उप्र में धूप निकली, तापमान बढ़ा

लखनऊ , 4 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली, जिससे तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान और बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 23.6 डिग्री, झांसी का 25.3 डिग्री और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493