बिहार में मौसम साफ

पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ है और धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में मामूली बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा।”

राजधानी के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.5 सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सल्सियस, गया का 32.7 डिग्री और पूर्णिया का 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493