स्थानीय अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को मिली एक सूची के अनुसार, मृतकों में ज्यादातर युवा हैं। इनमें से 10 लोगों की उम्र 20 से 35 के बीच बताई गई है। इस हादसे में 58 साल के एक व्यक्ति की भी जान गई।
बस आगजनी की इस घटना में मरने वाले 17 लोगों में से नौ महिलाएं हैं और इनमें से 14 निंगशिया के रहने वाले हैं।
घटना मंगलवार सुबह 7.08 बजे हेलन काउंटी में हुई। बस में एक फर्नीचर की दुकान के सामने अचानक आग लग गई थी।
स्थानीय पुलिस विभाग के मुताबिक, कुल 17 लोग मारे गए थे।
पुलिस ने बस आगजनी मामले में मंगलवार अपराह्न् 4.30 बजे हेलन काउंटी की एक निर्माणाधीन इमारत से मा योंगपिंग नामक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।
dharmpath.com dharmpath