बीजिंग, 5 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन में मंगलवार को एक बस में अचानक लगी आग में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।
बीजिंग, 5 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन में मंगलवार को एक बस में अचानक लगी आग में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।
निंगसिया जन सुरक्षा क्षेत्रीय विभाग ने एक व्यक्ति मा योंगपिंग की तलाश शुरू कर दी है, जिसे घटना का प्रमुख संदिग्ध माना जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना निंगसिया के यिंचुआन इलाके में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग सात बजे हुई।
घटनास्थल की घेराबंदी कर ली गई है और घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही अस्पतालों में ले जाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मा के पास तीन कारें हैं।
पुलिस ने निंगसिया इलाकों में संदिग्ध की तलाश की और विभिन्न सड़कों और राजमार्गो के प्रवेश और निकास मार्गो पर उसकी कार की तलाश की।
ट़्िवटर पर जारी तस्वीरों में पूरी बस आग और धुएं में घिरी नजर आ रही है।
dharmpath.com dharmpath