पाकिस्तान, श्रीलंका बीच 8 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर

इस्लामाबाद, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की श्रीलंका यात्रा के दौरान दोनों देशों ने मंगलवार को आठ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर दस्तखत किए।

डॉन आनलाइन की रपट के अनुसार, दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन, रत्न एवं आभूषणों के क्षेत्र में एमओयू पर दस्तखत किए गए।

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने नवाज शरीफ और उनकी पत्नी कुलसुम नवाज का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शरीफ ने कहा कि उनकी श्रीलंका यात्रा ‘दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती का सबूत है।’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, श्रीलंका के साथ अपने व्यापार को बढ़ाकर एक अरब डॉलर तक पहुंचाने के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर काले धन पर लगाम लगाने की दिशा में काम करेंगे।

सिरिसेना ने उम्मीद जताई कि शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान अपनी राजनैतिक समस्याओं से निजात हासिल कर लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493