समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) उस वक्त हुआ, जब बस यिझांग काउंटी में एक राजमार्ग पर किनारे-किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। बस में 56 लोग सवार थे।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस टक्कर के बाद बस की ऑयल टंकी में रिसाव होने लगा, जिससे देखते ही देखते आग लग गई।
करीब 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
dharmpath.com dharmpath