भारतीय काट्यूर वीक 20 जुलाई से

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय फैशन डिजाइन काउंसिल (एफडीसीआई) द्वारा आयोजित भारतीय कोट्यूर वीक 2016 (आईसीडब्ल्यू) का आगाज यहां 20 जुलाई से होगा।

चार दिवसीय फैशन समारोह में महीन कारीगरी, रोचक ट्रेंड्स और पूरे भारत के अग्रणी फैशन डिजाइनर्स की सर्वश्रेष्ठ कला का प्रदर्शन होगा।

एफडीसीआई अध्यक्ष सुनील सेठी को उम्मीद है कि यह आयोजन सफल होगा।

सेठी ने एक बयान में कहा, “हमने अपने विशिष्ट समारोहों के जरिए हमेशा भारत के सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन किया है और आईसीडब्ल्यू इनमें सबसे सम्मानित समारोह है, क्योंकि इसमें ऐसे परिधानों का प्रदर्शन किया जाता है जो हमारी संपन्न परंपरा और इतिहास का द्योतक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493