शी ने बांग्लादेश को एक अच्छा पड़ोसी, दोस्त और साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि चीन बांग्लादेश को दक्षिण एशिया प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सहयोग साझेदार के रूप में देखता है और ढाका के साथ उच्चस्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने और व्यापार, उत्पादन क्षमता, ऊर्जा विकास एवं बुनियादी ढांचागत निर्माण जैसे मुख्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के लिए तैयार है।
उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर शिक्षा, रेडियो एवं टीवी सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया। शी ने कहा कि दोनों देशों को प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर संचार और सहयोग बनाए रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि चीन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार बांग्लादेश को सहयोग करेगा।
शी ने चीनी कंपनियों को बांग्लादेश में निवेश करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि चीन दोनों पक्षों की सहमति से प्रमुख सहयोगी परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कराने का भी इच्छुक है। शी ने कहा कि चीन बांग्लादेश, चीन, भारत और म्यांमार को जोड़ने वाले आर्थिक गलियारे के निर्माण को बढ़ावा देने में बांग्लादेश की निर्णायक भूमिका को महत्व देता है और इस दिशा में जल्द से जल्द परिणाम प्राप्त करने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करेगा।
dharmpath.com dharmpath