टोक्यो, 27 सितंबर (आईएएनएस)। जापान ने माउंट ओंटेक ज्वालामुखी विस्फोट की त्रासदी को रविवार को याद करते हुए एक समारोह का आयोजन किया। बीते 70 साल के दौरान यह सबसे भीषण ज्वालामुखी विस्फोट था।
समाचार एजेंसी एनएचके की एक रपट के मुताबिक, ज्वालामुखी विस्फोट 27 सितंबर, 2014 को हुआ था, जिसमें 58 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोगों का कोई पता नहीं चला।
समारोह का आयोजन नागानो प्रांत के ओटाकी गांव में किया गया।
पीड़ितों के परिजनों, पुलिस व दमकलकर्मियों ने पूर्वाह्न 11.52 बजे प्रार्थना की। ठीक इसी समय ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था।
अधिकारियों को विस्फोट की घटना के बाद निवासियों व पर्वतारोहियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित होना पड़ा।
पहाड़ की तलहटी में बसे इस शहर ने ज्वालामुखी से संबंधित जानकारियां पर्वतारोहियों के स्मार्टफोन पर प्रदान करने के लिए एक नई प्रणाली को शुरू किया।
जापान की मौसम एजेंसी ने पहाड़ के चारों ओर नए प्रेक्षक बिंदुओं की स्थापना कर निगरानी को बढ़ावा दिया।
dharmpath.com dharmpath