चीन : बारिश के मद्देनजर दोबारा नीली चेतावनी

बीजिंग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की राष्ट्रीय ऑब्जर्वेटरी ने रविवार को तूफान के मद्देनजर देश में एक बार फिर नीली चेतावनी जारी की। चीन में मौसम के बारे में सचेत करने के लिए चार-स्तरीय चेतावनी प्रणाली है, जिसमें नीली चेतावनी का मतलब मौसम का सबसे कम खतरनाक होना माना जाता है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) की ओर से घोषणा की गई कि रविवार से सोमवार तक दक्षिण झेजियांग, दक्षिण-पूर्वी तटीय इलाकों, गुआंग्डोंग व ताइवान में भारी बारिश के आसार हैं।

एनएमसी के अनुसार, कुछ इलाकों में आंधी या ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश पड़ेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एनएमसी ने नए सिरे से यह चेतावनी जारी करने से पूर्व शनिवार को बारिश के मद्देनजर नीली चेतावनी जारी की थी।

स्थानीय अधिकारियों को आपात स्थिति, बाढ़ व भूस्खलन का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

चीन की चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली में लाल रंग वाली चेतावनी सबसे गंभीर मानी जाती है। उसके बाद नारंगी, पीली व नीली रंग की चेतावनी को जगह दी जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493