स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिछले रविवार को बीजिंग के पूर्वी चाओयांग जिले के यीटल होटल के गलियारे से काले चमड़े का कोट पहने एक शख्स ने महिला को गला पकड़कर बाहर खींचा।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ‘वानवान’ की एक महिला ने मंगलवार को अपने वेबो अकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड किया, जिसके बाद यह इंटरनेट पर वायरल हो गया।
इस वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स का उपनाम ली (24) है। इसे बीजिंग से लगभग 70 किलोमीटर हेनान प्रांत के शुचांग शहर से गुरुवार को पकड़ा गया।
उसने स्वीकार किया कि वह होटल में वेश्याओं की जानकारी वाला कार्ड बांट रहा था। उसने जब वहां उस महिला को देखा तो उसे वेश्या व प्रतिस्पर्धी समझ लिया।
ली ने कहा कि उसने बाद में अपने गैंग से संपर्क किया और महिला को वहां से बाहर निकालना शुरू कर दिया।
पुलिस ने कहा कि इस मामले में सभी पांचों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
dharmpath.com dharmpath