‘चीन बाहरी आर्थिक जोखिम से सावधान रहे’

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के उप वित्त मंत्री झू गुआग्ंयाओ का कहना है कि देश को बढ़ते व्यापार संरक्षणवाद और विकसित अर्थव्यवस्थाओं की अनिश्चितताओं सहित बाहरी आर्थिक जोखिम पर ध्यान रखना चाहिए।

झू ने यह टिप्पणी चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉंफ्रेंस नेशनल कमिटी के वार्षिक सत्र के दौरान एक पैनल चर्चा में भाग लेने से पहले की।

राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार झू ने कहा कि अमेरिका की नई आर्थिक नीतियों और फेडरल रिजर्व के संभावित दर समायोजन के कारण जोखिम पैदा हो सकते हैं।

झू ने कहा कि आपूर्ति पक्ष संरचनात्मक सुधार में अधिक प्रगति के लक्ष्य के साथ चीन को ‘2017 में स्थिरता के लिए प्रगति’ पर कायम रहना होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493