स्पेनिश लीग : बार्सिलोना ने सेल्टा को 5-0 से हराया

बार्सिलोना, 5 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल लीग टूर्नामेंट ला लीगा के मुकाबले में एफसी बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को 5-0 से मात देते हुए फिर से अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

बार्सिलोना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी क्लब रियल मेड्रिड को शीर्ष से अपदस्थ किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शनिवार को हुए मैच में बार्सिलोना ने दमदार शुरुआत की। मौजूदा सीजन में बार्सिलोना ने किसी मैच के पहले हाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

इस बीच सेल्टा ने भी एक अच्छा मौका बनाया, लेकिन सैमुअल उम्टिटी ने शानदार बचाव किया।

बार्सिलोना के करिश्माई स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने 25वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल दागा। मेसी ने यह गोल अकेले दम किया।

मैच के 42वें मिनट में मेसी ने रैकिटिक के पास पर बेहतरीन डायगोनल शॉट लगाया, जिस पर ब्राजीलियाई स्टार स्ट्राइकर नेमार ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

सेल्टा की मुसीबतें अभी कम नहीं होने वाली थीं। मेसी के जबरदस्त शॉट पर रैकिटिक ने बार्सिलोना के लिए तीसरा गोल कर दिया।

यहां से मैच पूरी तरह सेल्टा के हाथ से निकल चुका था और मेसी ने कमान पूरी तरह अपने हाथ में ले ली। मेसी एक बार फिर गेंद लेकर तेजी से प्रतिद्वंद्वी के गोलपोस्ट की ओर बढ़े और गोलपोस्ट के बिल्कुल नजदीक खड़े उम्टिटी को सटीक पास दिया। उम्टिटी ने भी कोई गलती नहीं की और मैच में अपना पहला गोल दाग दिया।

मैच के 65वें मिनट में मेसी ने एक और दमदार गोल करते हुए सेल्टा को शर्मनाक हार झेलने पर मजबूर किया।

इस जीत के साथ बार्सिलोना के 60 अंक हो गए हैं। बार्सिलोना एक अंक के अंतर के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493