बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंटरपोल की 100 मोस्ट वांटेड भगोड़ों सूची में शामिल चीन के भगोड़े ने शंघाई में समर्पण कर दिया। वह 17 वर्षो तक फरार रहा।
शंघाई डेली की एक रपट के मुताबिक, शंघाई में जूते बनाने का काम करने वाले झांग लिपिंग (64) ने मूल्यवर्धित करों की रसीद में कथित तौर पर हेरफेर किया था। उसने रविवार को समर्पण कर दिया।
वह अगस्त 1999 में थाईलैंड भाग गया था और बाद में पेरू जाकर छिप गया।
भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में झांग का नाम इंटरपोल की 100 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल था।
dharmpath.com dharmpath