रियो डी जनेरियो, 28 मार्च (आईएएनएस)। मिडफील्डर लुइज गुस्तावो ने यह बात स्वीकार की है कि ब्राजील को मंगलवार को 2018 विश्व कप क्वालिफाइंग मुकाबले में पराग्वे को हराना ही होगा। इससे ब्राजील के विश्व कप अभियान में एक तरह की ‘शांति’ आएगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील का शुक्रवार को उरुग्वे के साथ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हुआ था। इस ड्रॉ के कारण क्वालिफाइंग सूची में ब्राजील तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
इस क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद शीर्ष की चार टीमें विश्व कप में प्रवेश कर जाएंगी, जबकि पांचवी टीम को प्लेऑफ मुकाबला खेलना होगा।
गुस्तावो ने कहा, “इस क्वालीफायर में हर मुकाबला मुश्किल है। हमें इन मुश्किलों के लिए तैयार रहना होगा। यह क्वालिफाइंग टूर्नामेंट लंबा है, लेकिन इसमें मिलने वाला हर अंक महत्वपूर्ण है।”
dharmpath.com dharmpath