शानगुलो शहर की शानयांग काउंटी में बचाव मुख्यालय के मुताबिक, बचावकर्मियों ने इन अधिकतर शवों को रविवार दोपहर और सोमवार सुबह के बीच निकाला।
प्रांतीय सशस्त्र पुलिस मुख्यालय लापता लोगों की तलाश व्यापक क्षेत्रों में कर रहा है।
शानयांग काउंटी में 12 अगस्त को भूस्खलन हुआ था, जिसमें एक स्थानीय खनन कंपनी के मजदूरों के लिए बनाया गया आवास और तीन घर बुरी तरह प्रभावित हुए थे। हालांकि इनमें रहने वाले 10 लोग बिना किसी मदद के बाहर निकल गए थे और चार अन्य को बचावकर्मियों ने बाहर निकाला तथा अस्पताल ले गए।
भूस्खलन के बाद लापता लोगों में ग्रामीण, खदानकर्मी और उनके परिजन एवं मजदूर शामिल हैं।
बचावकर्मियों का कहना है कि कीचड़ और मलबा अधिक होने की वजह से बचाव कार्यो में बाधा पहुंची।
इस क्षेत्र में वनैडियम (धातु) की कई खानें हैं। यहां के निवासियों ने खनन से पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर कई बार चिंता भी व्यक्त की है।
dharmpath.com dharmpath