सैफ चैम्पियनशिप के लिए यू-19 टीम में 22 खिलाड़ी

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। काठमांडु में 20 अगस्त से शुरू हो रही दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ (सैफ) अंडर-19 चैम्पियनशिप 2015 के लिए सोमवार को 22 सदस्यीय भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की गई।

चैम्पियनशिप के ग्रुप-बी में भारत को मालदीव और अफगानिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करनी है। भारत अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त को अफगानिस्तान के खिलाफ और 25 अगस्त को मालदीव के खिलाफ खेलेगा।

भारतीय टीम :

गोलकीपर : सायक बराए, स्वास्तिक मुखर्जी

डिफेंडर : शाहबाज, गुरसिमरत सिह गिल, गोलुई सार्थक, अमित टुडु, जैरी लारिनजुआला, प्रोसेनजीत चक्रवर्ती

मिडफील्डर : कमलप्रीत सिह, हेडन फर्नाडिस, प्रशांत के, जेप्स सिह, लालरामजउवा, रोहित कुमार, ललित तरियाल, के. खारलुखी, अनिरुद्ध थापा, बेदाश्वर सिह

फारवर्ड : मोइनुद्दीन, डेनियल लालहलिम्पुआ, निजमुचाहेरे, सुशील मेतेई

मुख्य कोच : सैय्यद सबीर पाशा

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493