काउंटी के प्रकाशन कार्यालय के मुताबिक, 22 अगस्त को फनिंग काउंटी के एक गांव में शाम लगभग सात बजे भूस्खलन हुआ। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास के गांवों का दौरा करने के बाद 12 लोगों के लापता होने की बात कही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उन्होंने रास्ते से कुछ लोगों को गुजरते देखा था।
बचाव कार्यो में 200 से अधिक बचाव कर्मी, 11 उत्खनक और चार खोजी कुत्तों की मदद ली गई।
dharmpath.com dharmpath