लखनऊ, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है, जिससे उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेलिसयस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर में 21.1 डिग्री, गोरखपुर में 23.2 डिग्री, झांसी में 24 डिग्री और इलाहाबाद में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath