लिउ ने काहिरा में चीन और मिस्र के विश्वविद्यालयों के प्रमुखों के फोरम में हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर बताया। लिउ ने कहा, “इस सम्मेलन को शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और चीन-मिस्र दोस्ती को व्यापक करने का नया मंच माना जा सकता है।”
उन्होंने कहा कि यह साल चीन और मिस्र के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है। लिउ ने कहा, “चीन और मिस्र को दोनों देशों के बीच अद्भुत सांस्कृतिक आदान-प्रदान का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए और दोनों देशों के लोगों की दोस्ती को मजबूत करना चाहिए।”
उन्होंने दोनों पक्षों से रेशम मार्ग आर्थिक क्षेत्र और 21वीं सदी की समुद्री रेशम मार्ग परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
dharmpath.com dharmpath