रोम, 27 मार्च (आईएएनएस)। ब्रसेल्स और पेरिस हमले में संलिप्त एक संदिग्ध अल्जीरियाई नागरिक को इटली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी मीडिया रपट से मिली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इटली के तटीय प्रांत सेलेर्नो के बेलिजी शहर में जमाल इद्दीन औली को फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि पेरिस और ब्रसेल्स हमलों से जुड़े आतंकियों ने इन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया होगा।
इटली पुलिस के अनुसार, बेल्जियम प्रशासन ने औली के खिलाफ यूरोपीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उस पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अनियमित आव्रजन को बढ़ावा देने का आरोप है।
जांचकर्ताओं के अनुसार, इस व्यक्ति का नाम अक्टूबर 2015 में उस समय सामने आया था, जब ब्रसेल्स में प्रशासन ने फर्जी पहचान पत्रों की लगभग 1000 तस्वीरें जब्त की थी।
dharmpath.com dharmpath