फ्रीडा पिंटो ने प्रेमी के साथ डिनर का आनंद लिया

लॉस एंजेलिस, 27 मार्च (आईएएनएस)। ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो यहां वेस्ट हॉलीवुड में अपने प्रेमी और पेशेवर पोलो खिलाड़ी रोनी बकार्डी के साथ डिनर का आनंद लेती नजर आईं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, फ्रीडा और बकार्डी यहां वेस्ट हॉलीवुड के नाइस गाय क्लब में शुक्रवार को महत्वपूर्ण डेट का आनंद लेते दिखाई दीं।

फ्रीडा (31) ने साधारण कपड़े पहन रखे थे, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

वहीं बकार्डी का लुक कैजुअल था। वह ग्रे-कलर की टीशर्ट और ढीला-ढीला डेनिम शर्ट में थे।

दोनों पिछले साल अक्टूबर के बाद से साथ हैं। उन्होंने वैंकूवर में एक साथ छुट्टियां बिताई, जहां उन्होंने फ्रीडा का जन्मदिन मनाया। उन्होंने पिछले महीने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर अपने रिश्ते की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493