चीन में इंडेक्स सर्किट ब्रेकर प्रणाली पर विचार

चाइना सेक्युरिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीएसआरसी) ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मध्य जून के बाद से शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 38 फीसदी तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है और इस घटनाक्रम ने नाकाफी नियमन और निगरानी तथा अत्यधिक सट्टेबाजी जैसी कई समस्याओं को उजागर किया है।

नियामक ने कहा कि वह बाजार में इंडेक्स सर्किट ब्रेकर प्रणाली लागू करने की संभावना पर अध्ययन करेगा। सर्किट ब्रेकर से मतलब एक सीमा से है, जहां पहुंचने पर संबंधित कारोबार एक निश्चित समय के लिए बंद हो जाता है।

नियामक ने कहा कि चीन को यह निश्चत करना है कि शेयर बाजार वास्तविक अर्थव्यवस्था को परिलक्षित करे, सांस्थानिक निवेशकों का विकास करे और दीर्घकालिक निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां लागू करे।

नियामक ने कहा कि चीन को विकसित अर्थव्यवस्था से यह सीखना चाहिए कि बाजार के लिए सबसे अच्छी प्रणाली कैसे अपनाई जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493