अदेल के शरीर में छोटी आंत की लंबाई सामान्य से बहुत कम है और चिकित्सकों ने अदेल के माता-पिता को स्पष्ट शब्दों में बता दिया था कि वह दस दिन से अधिक जिंदा नहीं रह सकता।
अदेल के पिता अब्दुलकदेर अल कुबैसी ने कहा, “मैं आखिरी क्षण तक उसकी देखभाल करूंगा।” अदेल का जन्म पिछले साल 30 जनवरी को झेजियांग के हांग्झू में हुआ था। उस दौरान अदेल के पिता अपने कारोबार के सिलसिले में चीन में ही थे। अदेल के जन्म पर वे उत्सव मना सकते। इससे पहले ही चिल्ड्रन हॉस्पिटल ऑफ झेजियांग यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन्स के चिकित्सकों ने अदेल के स्वास्थ्य के बारे में उन्हें बताया। अदेल की छोटी आंत की लंबाई सिर्फ 20 सेंटीमीटर है। यह आमतौर पर दो से तीन मीटर लंबी होती है।
अदेल के पिता ने कहा, “यह मेरा पहला बच्चा है। मैं इसे मरते हुए नहीं देख सकता।” तीन ऑपरेशन के बाद अदेल चीन में पहला नवजात है, जो छोटी आंत के सामान्य नहीं होने के बिना ही जीवित है। हालांकि, अदेल को इस जिंदगी की एक कीमत चुकानी पड़ी। इस दौरान अदेल ने घर के बजाए अस्पताल में ही समय बिताया।
अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक मा शियालू ने कहा, ” वह काफी प्यारा है। बड़ी-बड़ी आंखें और लंबी पलकें।” अपनी अधूरी पाचन प्रणाली की वजह से अदेल ठोस खाद्य पदार्थ नहीं खा सकता। इसके बजाए वह तरल पदार्थो पर आश्रित है। उसे खाना निगलने, चबाने और चूसने में भी दिक्कत होती है। उसके दांत उसकी समान उम्र के बच्चों की तुलना में कम तेजी से बढ़ रहे हैं।
चिकित्सक मा ने कहा, “आंत प्रत्यारोपण के बिना वह शायद जीवित नहीं रहे। यह दोधारी तलवार है। क्योंकि इतनी कम उम्र के बच्चों के लिए आंत प्रत्यारोपण काफी जोखिमभरा है। इसमें जीवित बचने की संभावना लगभग 25 प्रतिशत है।”
अदेल ने पिता ने मदद की आस के लिए अमेरिका, जर्मनी, भारत और कनाडा के अस्पतालों से संपर्क किया लेकिन कुछ लाभ नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath