नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव का पतंजलि आटा नूडल नवंबर के प्रथम सप्ताह में बाजार में उतरेगा।
कंपनी के प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला ने आईएएनएस से कहा, “हम उत्तर भारत के विभिन्न सुपरमार्केटों में पतंजलि नूडल का संग्रह भी करने लगे हैं और नवंबर के प्रथम सप्ताह में इसे लांच कर दिया जाएगा।”
नूडल के हर पैक की कीमत 15 रुपये होगी। इसमें सीसा और मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) की मिलावट नहीं होगी।
dharmpath.com dharmpath