चीन में ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ी : रपट

ऑनलाइन सुरक्षा कंपनी लीवांग (जिसका अर्थ होता है वेबसाइटों की निगरानी) द्वारा प्रकाशित एक रपट के मुताबिक, वह गत वर्ष ऑनलाइन धोखाधड़ी की 24,886 रपटों से गुजरी, जो एक साल पहले के मुकाबले 7.96 फीसदी अधिक है।

रपट के मुताबिक, इन मामलों में 2015 में कुल 12.7 करोड़ युआन के दावे किए गए। प्रति व्यक्ति 5,106 युआन के दावे किए गए, जो 2014 के मुकाबले 1.5 गुना अधिक है।

रपट के मुताबिक, सर्वाधिक 3.7 करोड़ युआन का दावा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी मामलों में था, जबकि अन्य दावे रोजगार विज्ञापन, गेमिंग और जाली पुरस्कार योजनाओं के थे।

लीवांग के निदेशक युआन झियोंग ने कहा, “पी2पी ऋण योजना में शामिल हुए कई लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी की गई।”

पी2पी ऋण के लिए बैंक जैसे किसी वित्तीय संस्थान की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका चीन में काफी तेजी से विकास हुआ है। चीन में करीब 2,595 पी2पी प्लेटफार्म हैं, जो 2014 के मुकाबले 1,020 अधिक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493