गणतंत्र दिवस फ्लाई पास्ट के मद्देनजर स्वच्छता की अपील

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 60 से 500 मीटर की ऊंचाई पर फ्लाई पास्ट किए जाने और पक्षियों से संभावित बाधा के मद्देनजर वायुसेना ने दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 26 जनवरी तक अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखें तथा खाद्य सामग्री, कचरा, मृत पशु या कंकाल खुले में न डालें।

रक्षा मंत्रालय से जारी बयान के अनुसार, “नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि खुले में पाए गए कंकाल के बारे में नजदीकी वायुसेना इकाई तथा थाने को सूचित करें। फ्लाई पास्ट के मार्ग में आने वाले असुरक्षित क्षेत्रों में पालम, नजफगढ़ नाला, तिहाड़ जेल, युद्ध सामधि क्षेत्र तथा राष्ट्रपति भवन के आसपास के इलाके शामिल हैं।”

पक्षी कम ऊंचाई पर विमानों की उड़ान में जोखिम पैदा करते हैं। खुले में खाद्य सामग्री फेंके जाने से उन पर पक्षी मंडराते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493