चीन में कार्यालय खोलेगा बायर्न म्यूनिख

म्यूनिख, 15 जून (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने एक सितम्बर को शंघाई में अपना कार्यालय खोलने की घोषणा की है।

एशिया में अपने क्लब की उपस्थिति को और मजबूत करने के क्रम में जर्मनी का दिग्गज फुटबाल क्लब यह कदम उठा रहा है।

क्लब ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि उनके नए स्थल के प्रबंधक निदेशक रोउवेन केस्पर होंगे और उनके साथ कम से कम छह कर्मचारी होंगे।

नए प्रबंधक निदेशक केस्पर (34) ने कहा, “मैं चीन में फुटबाल क्लब बायर्न के इस महत्वपूर्ण अवसर को पाकर काफी खुश हूं।”

केस्पर ने कहा, “मेरा स्टाफ और मैं, चीन में क्लब की उपस्थिति के लिए संपर्क को बढ़ाने में पूरा जोर लगाएंगे, ताकि वह अपने लक्ष्यों को हासिल कर सके।”

बायर्न क्लब का मुख्यालय 2014 से न्यूयार्क में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493