चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 5 मरे

बीजिंग, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के फुजियान प्रांत में हुई कोयला खदान दुर्घटना में कम से कम पांच मजदूर मारे गए हैं, तथा एक अन्य फंसा हुआ है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेन्सी सिन्हुआ के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार को लोनग्यान शहर के एक कोयला खदान में हुई। दुर्घटना के वक्त खदान में नौ लोग काम कर रहे थे, जिसमें से पांच लोग मारे गए। एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। राहत अभियान अभी भी जारी है।

खदान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

चीन में कोयला खदान देश की ऊर्जा के मुख्य स्रोत हैं, जोकि दुनिया में सबसे खतरनाक हैं। हालांकि हाल के सालों में इन दुर्घटनाओं में मरनेवालों की संख्या में महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई है।

साल 2017 में चीन के कोयला खदानों में 219 दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 375 लोग मारे गए, जोकि साल 2016 की तुलना में 28.7 फीसदी कम है। जबकि यह दशक के शुरुआती सालों की तुलना में 20 गुणा कम है। उस वक्त खदान दुर्घटनाओं में हर साल करीब 7,000 लोग मारे जाते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493