मेरे बच्चे विद्रोही स्वभाव के हैं : एंजेलीना जोली

लॉस एंजेलिस, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने कहा है कि उनके बच्चों का स्वभाव विद्रोही है।

‘बीबीसी’ रेडियो 4 शो ‘टुडे’ के साथ एक साक्षात्कार में एंजेलीना (43) ने अपने बच्चों के बारे में बात की।

एंजेलीना ने कहा, “मेरे बच्चों में विद्रोही स्वभाव भरा हुआ है, जो काफी अद्भुत और उत्सुकता वाला है।”

उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहती कि वे पूरी तरह से मेरे सिखाए रास्ते पर चलें। उन्हें खुद रास्ते तलाशने होंगे। बच्चे आपको भी बड़ा (समझदार) कर सकते हैं।”

एंजेलीना के पांच बच्चे मैडॉक्स (17), पैक्स (15), जहारा (13), शिलोह (12) और जुड़वां विविएनी व नॉक्स (10) हैं।

एंजेलीना ने कहा कि वह बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने को लेकर भी चिंतित रहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493