स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, लोंगमे माइनिंग होल्डिंग समूह की शुआंगयाशान कंपनी की डोंगरोंग खदान में केबल में आग लगने से यह ढह गई।
हालांकि, खदान से 256 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस घटना में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
बचावकर्मी अंदर फंसे खनिकों को बाहर निकालने के लिए मलबे हटा रहे हैं।
घटना की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath