मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि उनका लक्ष्य कुछ भी करके दर्शकों का सिर्फ मनोरंजन करना है।
उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ शुक्रवार को रिलीज हुई।
वरुण ने गुरुवार रात ट्विटर पर कहा, “मेरे निर्देशक और पूरी टीम ने बहुत प्रयास किए हैं। मुझे आशा है कि सभी इस फिल्म और संदेश के साथ जुड़ेंगे।”
शशांक खेतान निर्देशित फिल्म में वरुण, बद्री की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है।
उन्होंने कहा, “‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ मेरी जिंदगी में बहुत खास फिल्म है। सभी कलाकारों की तरह मैंने भी इसके लिए कड़ी मेहनत की है।”
‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अपने जलवे बिखेरते नजर आएंगी। यह वर्ष 2014 की फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हिनया’ का सीक्वल है।
वरुण 1997 की सलमान अभिनीत लोकप्रिय फिल्म ‘जुड़वा’ के रीमेक में भी नजर आएंगे। इसमें वह दोहरी भूमिका में दिखेंगे।
dharmpath.com dharmpath