हैदराबाद में दिल्ली के छात्र की मौत

हैदराबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। सिकंदराबाद के तर्नका इलाके में शुक्रवार तड़के दिल्ली के एक छात्र की रहस्यमयी परिस्थितियों में एक इमारत से गिरकर मौत हो गई।

हैदराबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। सिकंदराबाद के तर्नका इलाके में शुक्रवार तड़के दिल्ली के एक छात्र की रहस्यमयी परिस्थितियों में एक इमारत से गिरकर मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक की पहचान मोहक के रूप में हुई है, जो यहां एक कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। छात्र यहां स्टाइल होम अपार्टमेंट्स में रहता था, जहां से वह गिरा।

पुलिस के अनुसार, मोहक व उसके दो मित्र गुरुवार रात बंजारा हिल्स के एक रेस्तरां में गए थे। वे देर रात लौटे और छत पर ही सो गए।

आशंका है कि मोहक शराब के नशे में था और इसी वजह से शुक्रवार तड़के छत से गिर गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया है।

ओस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493