चीन में कोयला खान धंसने से 11 की मौत

स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार दोपहर बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह लगभग नौ बजे युलिन शहर की शेन्मू काउंटी की लिउजियामाओ कोयला खान में हुई। इसमें 49 खनिक काम कर रहे थे, जिनमें से 38 बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन 11 अंदर ही फंसे रहे।

बचावकर्मियों ने गुरुवार सुबह 7.10 बजे खान के एक गड्ढे में 1,400 मीटर की गहराई तक पहुंचकर एक खनिक को निकाला, जबकि दूसरे खनिक को इसके दो घंटे बाद निकाला गया। लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।

दोपहर 1.30 बजे तक कोयला खान से नौ खनिकों के शव बरामद किए गए।

कोयला खान धंसने के कारणों की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493