शिवराज का सिंगापुर प्रवास 12 से 15 जनवरी तक

भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 जनवरी से सिंगापुर की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 15 जनवरी तक सिंगापुर में रहकर विभिन्न प्रमुख कंपनियों, उद्योग समूहों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर राज्य में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रण देंगे।

आधिकारिक तौर पर बुधवार को जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री चौहान 12 जनवरी को सिंगापुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 13 जनवरी को ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप के अध्यक्ष ए.डी. टीओ तथा सिंगापुर के उद्योग मंत्री एस़ ईश्वरन से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री इसी दिन सिंगापुर के रक्षा एवं विदेश राज्यमंत्री मोहम्मद मालिकी बिन ओसमान और ईएसएम (मानद वरिष्ठ मंत्री) गोह चाक टोंग से मिलेंगे। वह सिंगापुर के प्रधानमंत्री हसेन लूंग से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद चौहान अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आईएसएएस (इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज) के सार्वजनिक व्याख्यान में शिरकत करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, चौहान 14 जनवरी को बिजनेस सेमिनार में भाग लेंगे तथा इंटरनेशनल इंटरप्राइजेस और सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करेंगे। वह सेंटोसा आइलैंड भी जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज 15 जनवरी को सिंगापुर के राष्ट्रीय विकास मंत्री लरेंस वोंग से मुलाकात करेंगे और शाम को स्वदेश के लिए रवाना होंगे।

बताया गया है कि शिवराज के साथ जा रहे प्रतिनिधिमंडल में उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख उद्योगपति भी शामिल रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493